इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर में आज खुशी का माहौल है। जी हां जानकारी के अनुसार उनके दामाद गौतम अश्विनी अनखड़ न्यायाधीश बन गए है। खबरों की माने तो उनके दामाद को बॉम्बे हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करीब एक साल से चल रही प्रक्रिया के बाद हो पाई है।
गौतम अश्विनी अनखड़ की बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अनखड़ ने लंबे समय तक कानूनी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं और उनकी नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही थी।
दरअसल, केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भवन ने गौतम अश्विनी अनखड़ को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति एडवोकेट कोटे के तहत की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 सितंबर 2024 को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।
You may also like
लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुहर्रम पर अजमेर दरगाह में भव्यता का दृश्य! 40 किलो चांदी का ताजिया बना आकर्षण का केंद्र, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा में सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट्स का किया लोकार्पण
जनता दर्शन के राजस्व संबंधी मामलों में नायब तहसीलदार देगें आख्या : अपर मुख्य सचिव
Bank of Baroda LBO Recruitment 2025: 2.5 हजार रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, डिटेल्स देखें यहाँ