इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की मौत के मामले में पिछले 41 दिनों से हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने अब काम पर लौटने की घोषणा कर दी है। यानी के डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। हालांकि डॉक्टर सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए ही काम करेंगे। उन्होंने हड़ताल को आंशिक रूप से खत्म करने का ऐलान किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में 9 अगस्त के बाद से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
ममता सरकार लगातार कर ही थी प्रयाय
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता सरकार लगातार इन डॉक्टर्स के काम पर वापस लौटने की मांग कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने को कहा था। जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार 20 सितंबर से स्वास्थ्य भवन और कोलकाता में चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म करने का ऐलान किया है। शनिवार से सभी डॉक्टर काम पर वापस लौटेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की मदद करेंगे।
क्या कहा डॉक्टरों ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के संगठन के मेंबर डॉ. असफाक ने कहा कि हम यहां से विरोध वापस ले रहे हैं और शुक्रवार दोपहर 3 बजे सीबीआई कार्यालय तक रैली निकालेंगे। सीबीआई को हत्या और बलात्कार के मामले में तेज़ी लाने की ज़रूरत है और इसके बाद हम शनिवार से काम पर वापस आएंगे क्योंकि बाढ़ है और हमें लोगों की मदद करनी है।
pc- aaj tak