जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि राजस्थान में चारों ओर अराजकता का माहौल बन चुका है। बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसे क्राइम आम हो गए हैं।
चिंताजनक ये है कि अब भाजपा विधायक ही गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं। चित्तौड़गढ़ के कपासन में भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को पानी के लिए किया गया चुनावी वादा याद दिलाने पर युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की नई तस्वीर है। पीड़ित युवक के 25 से अधिक फ्रैक्चर आए हैं। युवक की स्थिति ऐसी है कि अभी तक डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।
क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा? क्या पुलिस ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी? पुलिस ने अभी तक इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कल मैं कपासन पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करूंगा।
PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गर्लफ्रेंड ने GST इंस्पेक्टर बनते ही क्लर्क प्रेमी को बोला TATA-BYE-BYE, फिर हुई ऐसी अनहोनी जिसका किसी ने नहीं सोचा
जन सुराज के प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा : 'हत्या का आरोपी', 'नाम बदलने वाला' और 'सातवीं पास' हैं बिहार के उपमुख्यमंत्री?
मैं फिर कहता हूं, भारत के पास कमजोर PM है…राहुल का H-1B वीजा पर हल्लाबोल!
प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास: मंत्री सुनील कुमार
उत्तर प्रदेश : दुबई में बैठे बदमाश की डिमांड पर गाड़ियां चुराता था गैंग, तीन आरोपी गिरफ्तार