खेल डेस्क। शिवम दुबे (नाबाद 43) और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 26) की शानदार पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के मैच में लखनऊ को पांच विकेट से शिकस्त दी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम मैच में सात विकेट गंवाकर केवल 166 रन ही बना सकी।
जवाब में धोनी की टीम ने बीसवें ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में धोनी ने केवल 11 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस कारनामे के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह अब आईपीएल के इतिहास में ये अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 43 साल 281 दिन की उम्र में ये पुरस्कार जीता।
इस मामले में उन्होंने प्रवीण तांबे का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, जिन्होंने 43 वर्ष 60 दिन की उम्र में ये पुरस्कार जीता था। शेन वार्न 41 वर्ष 223 दिन, एडम गिलक्रिस्त 41 वर्ष 181 दिन और क्रिस गेल 41 वर्ष 35 दिन की उम्र में ये पुरस्कार जीत चुके हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
पेट में जाते ही पथर बन जाती हैं ये 5 चीजें, खाने से पहले 100 नहीं, 1000 बार सोच लें! सिर्फ ऑपरेशन है इसका इलाज ☉
न चीरा और न टांका, चश्मे को आप कह सकेंगे टाटा और 5 मिनट में लौट आएगी आंखों की रोशनी..? ☉
भगवान के वरदान से कम नहीं यह सदाबहार का पौधा. जाने अभी ☉
दुनिया में मार्गदर्शन का केन्द्र बिन्दु रही हमारी संस्कृति : मोहन भागवत
मंदसौर में चल रहें महासोमयज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दी आहुति