जयपुर। प्रदेश के चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि चितौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है।
ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब प्रदेश में जघन्य हत्याओं की खबरें न आएं। राजस्थान में दिन दहाड़े गोली चलना अब प्रदेश की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। गुंडों को अब किसी का डर नहीं रहा है, खास हो या आम आदमी, भाजपा के इस राज में सब निशाने पर हैं एवं सब असुरक्षित हैं।
आपको बात दें कि भाजपा नेता रमेश ईनाणी को उस समय गोली मारी गई, जब वह घर से अपने ऑफिस जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है। इसमें गोली मारने वाला संदिग्ध बाइक पर नजर आ रहा है।
PC:hindi.livelaw
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5 लाख के इनामी समेत JJMP के दो शीर्ष उग्रवादियों का लातेहार में सरेंडर

ऑपरेशन त्रिशुल का समापन : बॉर्डर पर सेना ने दुश्मन के ठिकानों पर मचाई तबाही

'आतंकी दो तरह के होते हैं...', दिल्ली धमाके पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ये क्या बोल दिया? सरकार को भी घेरा

25 हजार चूहोंˈ से भरा है माता का ये अनोखा मंदिर माता के दर्शनों से पहले मिलते हैं विशेष निर्देश﹒

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामले में मियां अब्दुल कयूम की संपत्ति कुर्क करने का आदेश




