Entertainment
Next Story
Newszop

Mahesh Bhatt birthday : एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर तो कभी अपनी ही बेटी को Kiss, इन विवादों ने महेश भट्ट को दुनियाभर में कर दिया बदनाम

Send Push

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट इंडस्ट्री की सबसे बदनाम शख्सियत कहे जाते हैं। उन्हें काफी रंगीन मिजाज डायरेक्टर माना जाता है। महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में बोल्ड कंटेंट वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद भी किया। वे एक सफल फिल्ममेकर रहे हैं। आज उनकी बेटी आलिया भट्ट एक टॉप एक्ट्रेस हैं। महेश भट्ट फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और विवादों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। उनके नाम कई विवाद दर्ज हैं। जिसमें सबसे बड़ा विवाद यह है कि वे अपनी ही बेटी से शादी करना चाहते थे।

image
15 साल की बेटी को किया किस

1948 में जन्मे महेश भट्ट अब 76 साल के हो चुके हैं। आज भी उनकी एक फोटो मीडिया में सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी मानी जाती है। उन्होंने एक मैगजीन के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ लिप-लॉक पोज दिया था। यह मैगजीन 1990 में आई थी, तब पूजा की उम्र करीब 15 साल रही होगी। महेश भट्ट ने अपनी ही बेटी के साथ लिप-लॉक किस सीन दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ''अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।  महेश भट्ट के इस बयान और फोटो ने खूब बवाल मचाया था।

image
पत्नी को छोड़ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू किया
महेश भट्ट ने सबसे पहले ब्रिटिश लड़की लॉरेन ब्राइट से शादी की। शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी का नाम बदलकर किरण रख लिया। किरण से शादी के दौरान महेश भट्ट एक्ट्रेस परवीन बाबी से प्यार करने लगे। उन्होंने खुलेआम एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़ दिया और परवीन बाबी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन जब उन्हें परवीन की भूलने की बीमारी के बारे में पता चला तो वे उन्हें छोड़कर अपनी पत्नी के पास वापस आ गए. इसके बाद परवीन बाबी पागल हो गईं और 2005 में उनकी मौत हो गई।

image
इस्लाम धर्म अपनाकर सोनी राजदान से दूसरी शादी की
परवीन बाबी के बाद महेश भट्ट को फिर से प्यार हो गया। उनका एक्ट्रेस सोनी राजदान से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात फिल्म सारांश के दौरान हुई थी। सोनी ने महेश भट्ट के सामने शर्त रखी कि वह अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद ही उनसे शादी करेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिर महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म अपनाकर सोनी राजदान से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं।

image
रिया चक्रवर्ती के साथ कोजी दिखे मिस्टर भट्ट
इतना ही नहीं महेश भट्ट का नाम कई हीरोइनों के साथ नजदीकियां बढ़ाने को लेकर विवादों में रहा है। इनमें सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं। महेश भट्ट के साथ रिया की अजीबोगरीब तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। तब दोनों को खूब ट्रोल किया गया था।

जिया खान को गले लगाते हुए
दिवंगत अभिनेत्री जिया खान का महेश भट्ट के साथ कोजी वीडियो भी वायरल हुआ था। साल 2000 में महेश भट्ट जिया को गले लगाते हुए नजर आए थे। वह जिया की नेल पॉलिश की तारीफ करते नजर आए थे। तब जिया और महेश भट्ट दोनों के रिश्तों पर सवाल उठे थे।

Loving Newspoint? Download the app now