उत्साह का पर्व गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन कई जगहों और घरों में गणेश जी की मूर्तियाँ स्थापित की जाती हैं, लेकिन कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उन्हें मूर्ति किस दिन खरीदनी चाहिए। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के लिए गणेश जी को किस समय घर लाना शुभ रहेगा।
इस मुहूर्त में घर लाएं गणपति | |
सुबह 7.33 - सुबह 09.09 | सुबह 10.46 - दोपहर 12.22 |
गणेश चतुर्थी - 27 अगस्त 2025
गणेश चतुर्थी पर स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे के बाद है। ऐसे में आप इससे पहले शुभ चौघड़िया मुहूर्त में गणपति जी को घर ला सकते हैं। इस गणेश जी की मूर्ति को घर लाकर उनकी पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएँ दूर होती हैं और नई शुरुआत का आशीर्वाद मिलता है।
कुछ लोग एक दिन पहले यानी हरतालिका तीज के दिन ही गणपति जी की मूर्ति घर में ला लेते हैं। ऐसे में 26 अगस्त को सुबह 9:09 बजे से दोपहर 1:59 बजे तक आप गणेश जी की मूर्ति घर ला सकते हैं।
इस मुहूर्त में करें स्थापना (गणेश स्थापना मुहूर्त)भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए गणेश पूजा के लिए मध्याह्न का समय अधिक उपयुक्त माना जाता है।
गणपति स्थापना मुहूर्त - सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक
मूर्ति स्थापना के लिए सबसे सही दिशामूर्ति खरीदने के साथ-साथ उसकी स्थापना भी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसे सही दिशा और स्थान पर स्थापित करना आवश्यक है।
उत्तर-पूर्व कोना- उत्तर-पूर्व कोना, यानी उत्तर-पूर्व दिशा घर का सबसे शुभ और पवित्र स्थान माना जाता है।
गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें- मिट्टी की गणेश मूर्ति लें।
- बप्पा की सूंड बाईं ओर होनी चाहिए।
- घर में स्थापना के लिए बैठे हुए गणेश शुभ होते हैं।
- सिंदूरी और सफेद रंग की गणपति की मूर्ति बहुत प्रभावशाली होती है।
- ध्यान रहे वर्तती आधी से बाय से है हो बुद्धान।
You may also like
3 दिन में पथरी तो 1 दिन में गांठ को गला देतीˈ है ये सब्जी गठिया और बालों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम
राहुल गांधी ने जाना बिहार के मखाना किसानों का दर्द
शिवकार्तिकेयन की 'मधरासी' का ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज़, फैंस में उत्साह
कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- बिहार प्रदेश बीजेपी ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ जातिसूचक गाली का इस्तेमाल किया
ग़ज़ा: हमले में मारे गए पत्रकारों के बारे में अब तक क्या-क्या पता है?