राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 08, शक संवत 1947, आषाढ़, शुक्ल, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्ट 15, मुहर्रम 03, हिजरी 1447 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जून 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। चतुर्थी तिथि प्रातः 09:15 बजे तक, उसके बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 06:34 तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग सायं 05:59 तक, तत्पश्चात सिद्धि योग प्रारम्भ। विष्टि करण प्रातः 09:15 तक, तदनन्तर बालव करण का आरंभ। चंद्रमा सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेगा।
29 जून 2025 को सूर्योदय का समय: सुबह 5:26 बजे।
29 जून 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:23 बजे।
29 जून 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:06 बजे से शाम 4:46 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:44 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:05 बजे से 12:45 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:22 बजे से शाम 7:42 बजे तक।
29 जून 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। यमगंड दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 10:40 से दोपहर 12:25 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5:31 से सुबह 6:27 बजे तक है। भद्रा काल का समय सुबह 5:26 से रात 9:14 बजे तक है।आज का उपाय: आज नमक का दान करना शुभ रहेगा।
You may also like
क्या आप जानते है करवा चौथ पर छलनी से चांद क्यों देखती हैं महिलाएं? वजह है दिलचस्प
हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
लोहता में ट्रेन की चपेट में आकर वनवासी युवक की मौत, ससुराल में हुआ हादसा
PM Kisan 20वीं किस्त आई या नहीं? सिर्फ मोबाइल नंबर से तुरंत ऐसे चेक करें!
शिमला : नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस की मैराथन दौड़, बारिश में भी उमड़ा उत्साह