Top News
Next Story
Newszop

Police Recruitment 2024: अब पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को मिलेगी विशेष छूट, इस राज्य से सेलेक्शन प्रोसीजर को किया आसान

Send Push

Maharashtra Police Selection Process: बड़ी खबर! अगर आप महाराष्ट्र से हैं और पुलिस में जाने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने एक वर्ग को विशेष छूट देने का फैसला किया है, इससे उन्हें पुलिस भर्ती के सेलेक्शन प्रोजीजर में आसानी होगी। उम्मीद है इस निर्णय से बहुत से उम्मीदवारों को फायदा होने वाला है।

आदिवासी उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई में छूट
महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस भर्ती के दौरान आदिवासी उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई में छूट देते हुए एक अधिसूचना जारी की है। पुलिस के एक अधिकारी ने 6 अक्टूबर 2024 को यह जानकारी दी।

पांच सेंटीमीटर की छूट
ठाणे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 4 अक्टूबर 2024 को जारी अधिसूचना में गृह विभाग ने आदिवासी उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई की अनिवार्यता में संशोधन करते हुए इसमें पांच सेंटीमीटर की छूट दी है।


वर्तमान में क्या है नियम
वर्तमान में पुलिस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेमी है। उन्होंने कहा कि यह कदम उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्य स्तरीय अनुसूचित क्षेत्र समीक्षा समिति के अध्यक्ष विवेक पंडित के बीच जनवरी में हुई बैठक के बाद उठाया गया है, जिसमें राज्य में आदिवासियों के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

(भाषा इनपुट के साथ)


Loving Newspoint? Download the app now