झांसी, 07 अप्रैल . झांसी में चल रही 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के चौथे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा. डिवीजन सी के मुकाबले समाप्त हो गए हैं, जिसमें हॉकी अरुणाचल और छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपने-अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल कर अगले संस्करण के लिए डिवीजन-बी में प्रमोशन प्राप्त किया.
दिन की शुरुआत डिवीजन सी के पूल ए में हॉकी राज और हॉकी अरुणाचल प्रदेश के बीच 2-2 के रोमांचक ड्रा से हुई. हॉकी अरुणाचल के लिए अभिनव सिंह और जय प्रकाश पटेल ने गोल किए, जबकि हॉकी राज की ओर से विशाल कुमार और पुलकित केसरी ने स्कोर किया.
पूल ए के एक अन्य मुकाबले में हॉकी जम्मू-कश्मीर ने त्रिपुरा हॉकी को 15-1 से करारी शिकस्त दी. जगमीत सिंह और जोतवीर सिंह ने चार-चार गोल दागे, जबकि सोढ़ी पवनीत सिंह ने हैट्रिक लगाई.
डिवीजन सी के पूल बी में, छत्तीसगढ़ हॉकी ने हॉकी हिमाचल को 3-2 से हराकर प्रमोशन पक्का किया. कार्तिक यादव ने हैट्रिक लगाकर टीम को जीत दिलाई.
वहीं अंतिम मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने हॉकी गुजरात को 14-0 से हराया. जोनी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल किए.
डिवीजन बी में हॉकी चंडीगढ़ ने गोअन हॉकी को 4-0 से हराया. इसके बाद हॉकी उत्तराखंड ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 5-3 से हराया, जिसमें कप्तान दीपक सिंह फर्त्याल और विशाल कुमार ने दो-दो गोल किए.
—————
/ आकाश कुमार राय
You may also like
ईडी की कार्रवाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, 'सरकार मुझे झुका नहीं सकती'
Crime News: महिला डॉक्टर के साथ देवर ने कर दिया ये बड़ा कांड, पति ने पकड़ी टांगे और फिर देवर ने दोबारा से भाई के सामने ही....
क्या आप इयर बड से कान साफ करते हैं? तो इन 8 वजहों से तुरंत छोड़ दीजिए‹
राजस्थान में कार और बाइक की भीषण टक्कर से मची चीख-पुकार! 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
मनीष पॉल ने माधुरी दीक्षित के पल्लू को थामने का अधिकार क्यों बताया खास?