मंडी, 02 सितंबर (Udaipur Kiran) । मंडी जिले के सुंदरनगर के जंगमबाग में पहाड़ दरकने से मलबे की चपेट में दो घर आ गए जिससे मां और बेटी की मौत हो गई जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है। ये हादसा करीब 6 बजे हुआ और उसके बाद रेस्क्यू के लिये प्रशासन आधे घंटे बाद पहुंचा। अभी भी तीन लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
स्थानीय लोगों ने एक अढाई वर्ष की बेटी कीरत और उसकी मां भारती को मलबे से निकलकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। घटना के बाद मलबे में दबे तीन अन्य भारती के पति सोनू और उनकी माता सुरेंद्र कौर की तलाश जारी है। जबकि एक अन्य मकान में दबी 65 वर्षीय शांति देवी की भी तलाश की जा रही है। प्रशासन युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही पहाड़ से भूस्खलन हुआ तो उस समय काफी लोग आसपास थे जिन्होंने भागकर जान बचाई। प्रशासन ने अभी सिर्फ दो मौत की पुष्टि की है।
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
You may also like
Tamannaah` Bhatia पिंपल्स दूर करने के लिए लगाती हैं सुबह का पहला थूक, डॉक्टर ने बताया असर
हजारों` में सिर्फ एक इंसान के प्राइवेट पार्ट पर होता है तिल जानिए क्या कहता है ज्योतिष और इसका असर
किन्नरों को दान में न दें ये चीजें, जानें क्यों
3` महीने में 200 लोगों ने बनाया संबंध, जवान दिखाने के लिए लगाए इंजेक्शन, अश्लील तस्वीरों से शुरू हुआ…
व्हेल` मछली की उल्टी ने बदल दी किस्मत गरीब मछुआरे रातोंरात बने करोड़पति – लगी 11 करोड़ की लॉटरी