– राजौरा की जगह अब मंडलोई होंगे मुख्यमंत्री के एसीएस, दुबे को नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी
भोपाल, 6 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्य शासन ने भारतीय प्रशानिक सेवा (आईएएस) के नौ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें राजेश राजौरा की जगह अब नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मंडलोई अभी ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास ऊर्जा विभाग और लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इस संबंध में रविवार की रात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को नर्मदा घाटी विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसीएस संजय दुबे को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें आईटी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के एसीएस संजय शुक्ला को एसीएस सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार डीपी आहूजा पीएस मछुआ कल्याण को पीएस सहकारिता विभाग बनाया गया है। कृषि सचिव एम सेलवेंद्रम को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े को कृषि विभाग में सचिव बनाया गया। लोक सेवा आयोग से प्रबल सिपाहा को उच्च शिक्षा आयुक्त बनाया गया। राखी सहाय को सचिव मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग बनाया गया है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 7 जुलाई 2025 : तुला, वृश्चिक और मकर राशि को शुभ योग दिलाएगा चौतरफा लाभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
ब्रिक्स में पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश: पुरानी सोच से नहीं सुलझेंगी नई चुनौतियां, वैश्विक संस्थाओं में सुधार अति-आवश्यक
बिहार: कटिहार में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, मंदिर पर पथराव के बाद बिगड़े हालात, मुहर्रम जुलूस के दौरान हुआ था बवाल
प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिक्स में सख्त संदेश- आतंकवाद पर नीति नहीं, नैतिकता चाहिए