नई टिहरी, 23 जून (Udaipur Kiran) । ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बछेलीखाल में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया। जब सवारियों से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए। कर्ण प्रयाग से ऋषिकेश जा रही बस के चालक ने हिम्मत न छोड़ते हुये बस को मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया। जिससे वह सड़क पर पलट गयी। इसमें चालक सहित चार लोग चोटिल हो गए। इनमें एक बच्चा व महिला भी शामिल थी। बस में कुल 30 लोग सवार थे।
चौकी प्रभारी बछेलीखाल दीपक लिंगवाल ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने से एक बस गहरी खाई में गिरने से बच गयी। चालक मनोज कुमार ने सूझ-बूझ दिखाते बस को सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर पर चढा दी। इसमें चालक मनोज कुमार (40) पुत्र ज्ञानीलाल पुडियानी कर्णप्रयाग व दिलवर सिंह (65) पुत्र बख्तावर सिंह बोन्गा, गैरुड थराली जनपद चमोली चोटिल हो गए। यहां पुलिस के पहुंचने से पहले चोटिल एक महिला व बालक किसी वाहन में ऋषिकेश निकल गए। वहीं घायलों को एसपीएन अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया है। बस में सवार यात्रियों ने जान बचने पर ऊपर वाले का तो धन्यवाद किया। चालक मनोज कुमार की भी जमकर प्रशंसा की।
(Udaipur Kiran) / प्रदीप डबराल
You may also like
भारत की 8′ सबसे कठिन धार्मिक यात्राएं, रहता है जान जाने का भी खतरा. फिर भी आते हैं लाखों श्रद्धालु
'मनसे की शंकाएं दूर करेगी सरकार', महाराष्ट्र में तीन-भाषा नीति विवाद पर बोले उदय सामंत
वंदे भारत ट्रेन में मारपीट मामला : विधायक राजीव पारीछा को कारण बताओ नोटिस, पार्टी ने मांगा जवाब
ईरान और इजरायल से फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित लाएगा भारत : इमरान मसूद
महिलाएं भी पा' सकती हैं हनुमान जी की कृपा.. जानिए क्या हैं पूजा के नियम