नई दिल्ली, 30 जून (Udaipur Kiran) । पूर्व विधायक वीपी रामलिंगम को भाजपा की पुडुचेरी प्रदेश इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। रामलिंगम ने रविवार को इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस पद के लिए वे एकमात्र उम्मीदवार थे। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने सोमवार को अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद वीपी रामलिंगम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उनके दृढ़ नेतृत्व, जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता निःसंदेह पुडुचेरी में पार्टी के विकास और मजबूती में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। रामालिंगम से पहले एस. सेल्वगणपति भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष थे। 63 वर्षीय रामालिंगम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उन्होंने 2021 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। रामालिंगम उन तीन भाजपा नेताओं में शामिल थे, जिन्हें पुडुचेरी विधानसभा में नामित किया गया था। उनके साथ के. वेंकटेशन और आरबी अशोक बाबू भी नामित विधायक थे। तीनों नामित विधायकों ने 27 जून को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पेशे से व्यवसायी और रियल एस्टेट कारोबारी रामालिंगम के पास तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा है। उनके बड़े भाई वीपी शिवकोलुंधु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
You may also like
मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक द अनटोल्ड केरल स्टोरी का विमोचन, बोलीं- बेटियों को सशक्त बनाया जाए
क्या तमिल सिनेमा में नए ट्रेंड के रूप में उभर रहे हैं जांची गई थ्रिलर फिल्में?
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर कहा, 'नहीं पड़ता कोई फर्क'
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा
श्रीलंका ने बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का किया ऐलान