Next Story
Newszop

बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक बनती हैं पुस्तकें : सागर गुप्ता

Send Push

image

सीतापुर, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ किताबी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उनके बौद्धिक विकास में पुस्तकें सहायक बनती हैं। उनके सहारे बच्चे पढ़ने व सीखने में रुचि प्रदर्शित करते हैं। यह बातें रविवार काे रामकृष्णपुरी में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ‘विवेकानंद सेवा संस्थान’ के सेवा प्रकल्प के तहत जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री देते हुए मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सागर गुप्ता ने कही।

उन्हाेंने कहा कि आज शिक्षा के दम पर ही बच्चे भारत ही नहीं बल्कि विश्व में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सेवा प्रकल्प के इस अभियान से जोड़ने के

लिए विवेकानंद सेवा संस्थान के महाप्रबंधक बनवारी लाल जायसवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हाेंने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को संस्थान की ओर से पुस्तकें बांटने की पहल सराहनीय है। इस दाैरान यहां करीब 30 जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों को शिक्षा से जुड़ी पुस्तकें एवं अन्य पठन पाठन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर आचार्य सम्मत मिश्रा, लाल जी सिंह, दिलीप पाल, संजय यादव उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Loving Newspoint? Download the app now