पूर्वी चंपारण,06 सितंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड के आरोपी जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2023 में एक जमीनी विवाद में बच्चा पासवान की हत्या हुई थी। इस मामले में रमेश सिंह के विरूद्ध आदापुर थाना कांड संख्या-266/23 में धारा-341/302/120 (बी)/504/506 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया था। बीते दो साल से इस कांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। वही गुप्त सूचना के आधार आदापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदापुर के मूर्तिया गांव में छापेमारी करते हुए हत्याकांड में नामजद अभियुक्त जिला पार्षद पति रमेश सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रमेश सिंह के विरूद्ध कई जघन्य कांड दर्ज है। जिसमे आदापुर थाना कांड संख्या-87/10 (विविध कांड),आदापुर थाना कांड संख्या-32/12 (विविध कांड) आदापुर थाना कांड संख्या-131/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-147/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-162/13 (आर्म्स एक्ट एवं एसटी/एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-192/13 (आर्म्स एक्ट), आदापुर थाना कांड संख्या-270/19 (नोएड कंट्रोल एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-169/13 (एसटी/एसटी एक्ट), आदापुर थाना कांड सं-70/20 (एसटी/एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड संख्या-327/21 (एसटी / एसटी एक्ट),आदापुर थाना कांड सं-265/22 (विविध) जैसे मामले शामिल है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
You may also like
ECIL Vacancy 2025: भारत सरकार की कंपनी में हो रही ITI, डिप्लोमा और बीटेक वालों की भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू इंटरव्यू
स्मृति मंधाना ने वनडे में रचा इतिहास, कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला बनीं
क्या आप जानते हैं कि काजोल ने शाहरुख के कहने पर 90 के दशक का जादू फिर से जीवित किया?
Mamata Banerjee On Durgapur Rape Case: 'लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर जाने की मंजूरी नहीं देनी चाहिए', दुर्गापुर रेप केस पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का अजब-गजब बयान
रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पीने` से जड़ से खत्म हो जाते हैं यह 3 रोग.