अनूपपुर, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले में प्रशासनिक एवं कार्यालय कार्य व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सोमवार को तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना के आदेश दिये हैं। इस बदलाव में जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार प्रभावित हुए हैं।
जिसमें कोतमा तहसीलदार ईश्वर प्रधान को अनूपपुर तहसीलदार बनाया गया है। नायब तहसीलदार दशरथ सिंह को प्रभारी तहसीलदार जैतहरी, संजय जाट को जैतहरी से पुष्पराजगढ़, मंगलदास चक्रवर्ती नायब तहसीलदार अनूपपुर वृत फुनगा को पुष्पराजगढ़ तहसील के अमरकंटक वृत, कौशलेंद्र शंकर मिश्रा पुष्पराजगढ़ वृत अमरकंटक से फुगना, धनीराम सिंह ठाकुर पुष्पराजगढ़ वृत दमेहडी से बिजुरी, राजेंद्र दास पनिका बिजुरी से दमेहडी, रमाकांत तिवारी को तहसीलदार कोतमा स्थानांतरित किया गया है।
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
You may also like
आज का सिंह राशिफल, 8 जुलाई 2025 : व्यापार में मिलेंगे सुखद परिणाम, जीवनसाथी के साथ रिश्ते होंगे मधुर
आज का वृषभ राशि का राशिफल 8 जुलाई 2025: आप अपने जरूरी कामों की एक सूची बना लें और फिर उन्हें पूरा करें
एक साल में बन जाएंगे करोड़पति! अमेरिका की AI कंपनी दे रही धांसू जॉब ऑफर
आज का कर्क राशिफल, 8 जुलाई 2025 : मेहनत भरा रहेगा दिन, विवादों से रहें दूर
Aaj Ka Ank Jyotish 8 July 2025 : मंगल की कृपा से मूलांक 9 वालों का दिन रहेगा लकी, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल