रांची, 21 जून (Udaipur Kiran) । रांची नगर निगम में कार्यरत अस्थायी और अनुबंधित कामगारों को स्थायी करने, मृत कामगारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर बहाल करने, झारखंड सरकार की ओर से घोषित अवकाश नीति को तत्काल लागू करने और नगर निगम में ए टू जेड कंपनी के कामगारों के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर सीटू से संबद्ध हटिया मजदूर यूनियन और रांची नगर निगम मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में दो जुलाई को बैठक होगी।
यह बैठक पुराने विधानसभा मैदान (जगरनाथपुर थाना के सामने) में होगी।
बैठक में नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों डोरंडा, हटिया, हुलहूंडू, बिरसा चौक, खेलगांव, अरगोड़ा, हरमू, कांके, मोरहाबादी, हेहल, पिस्का में कार्यरत मजदूर भाग लेंगे।
इसकी घोषणा धुर्वा स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जून को श्रम विभाग में होने जा रही वार्ता के निर्णय पर दो जुलाई को चर्चा कर संगठित ढंग से संघर्ष तेज किया जाएगा।
इस मौके पर में सीटू के कार्यकारी राज्याध्यक्ष भवन सिंह, रांची जिला सचिव प्रतीक मिश्र सहित अन्य श्रमिक नेताओं का संबोधन होगा। सीटू का कहना है कि हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों को स्थायी किया जाए, राज्य सरकार की ओर से घोषित 18 दिन अर्जित अवकाश, सात दिन आकस्मिक अवकाश और आठ दिन राष्ट्रीय त्योहार अवकाश को तत्काल लागू किया जाए और कामगारों को बकाया वेतन का भुगतान जल्द किया जाए। वहीं सीटू ने सभी नगर निगम कामगारों से इस बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
मलेशिया के जोहोर राज्य में तेल भंडारण फैसिलिटी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप
IND vs ENG: तीन शतक लगाने के बाद भी 471 पर सिमटी भारत की पारी, ओली पोप ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अशोकनगर जिला जेल में दिखा अनोखा नजारा, घूंघट ओढ़ महिला कैदियों ने किया त्रिकोणासन
Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश, 3 लोगों की मौत, बिहार में बाढ़ जैसे हालात
मथुरा में मजदूर की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान