रांची, 28 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुलाकात करने वाले में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित अन्य शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर जिले में पार्टी के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे थे, लेकिन शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की सूचना पर दोनों नेता देवघर से ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
CIBIL Score बना दुश्मन! SBI की नौकरी छिन गई, जानें हाई कोर्ट का फैसला
सूर्य का राशि परिवर्तन करने से इन जॉब बिजनेस, फैक्ट्री आदि में भरपूर लाभ मिलेगा, भाग्य में बदलाव आएगा…
चिनाब पुल दुनिया का एक अजूबा, खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के द्वार : बृजलाल
अमरनाथ यात्रा से पहले बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की चौकसी और सख्त की, पाक की साजिशों पर पैनी नजर
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 'बचकानी बातें छोड़ बनें गंभीर राजनेता'