जींद, 30 जून (Udaipur Kiran) । गांव पाजू कलां के निकट खेत में जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। महिला का शव सड़क किनारे गड्ढों में मिला और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पाजू कलां गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2006 में खानपुर निवासी रीतू के साथ हुई थी। उसको तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। रविवार को वह अपने खेत में गया हुआ था। शाम को खेत से घर गया तो पता चला कि उसकी पत्नी रीतू खेत में ज्वार लेने गई है। इस पर वापस खेत की तरफ जा रहा था। गांव के बस स्टॉप से कुछ दूरी पर सरपंच पवन कुमार और दूसरे लोग इक_े हुए थे। उसने देखा तो सड़क किनारे गड्ढे में उसकी पत्नी रीतू का शव पड़ा हुआ है। रीतू के सिर, हाथ, टांगों पर चोट लगी थी। किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी पत्नी रीतू को सीधी टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई। सफीदों सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
डॉ. वी.के. पांडेय बने एमएलएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्राचार्य
हरिद्वार पुलिस ने जारी किया क्यूआर कोड, एक क्लिक पर मिलेगी कांवड़ियों को सारी जानकारी
ओडिशा : नवीन पटनायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम माझी से कार्रवाई की मांग की
बिहार में 'इंडिया' ब्लॉक की सरकार में मुख्य भूमिका निभाएगी कांग्रेस : मनोज कुमार
सीआईडी ने साइबर अपराधी को उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार