रांची, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने ओडिशा के बालासोर की घटना के विरोध में सोमवार को रांची के कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, तक पैदल मार्च निकाला।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश की बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज के परिसर में उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
महिला कांग्रेस ने इस घटना की घोर निंदा की और पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने एवं देश की बेटियों की सुरक्षा की मांग की।
गुंजन सिंह ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को भाजपा की चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। साथ ही भारत की बेटियों को सुरक्षा और न्याय चाहिए।
पैदल मार्च कार्यक्रम में पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, पार्वती सिंह, कंचन चौधरी, शहनाज खातुन, मेरी तिर्की, नीतू देवी, सरिता देवी, मीनू सिंह, सुन्दरी तिर्की, रेगिना लक्का, मीना राय, सीमा देवी, सलोनी, कविता, संध्या, रीता, रजिया सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
स्टोक्स ने चौथे टेस्ट से पहले भारत को चेतावनी दी, ICC से ओवर-रेट नियमों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया
दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर ही बारात क्यों लाता है, घोड़े पर क्यों नहीं? इस परंपरा का रहस्य जानेˏ
मौसा ने तोड़ा भरोसे का रिश्ता, भांजी के कमरे में घुसकर की घिनौनी हरकत, शिकायत करने पर पिता और चाचा ने भी बना लियाˏ
सिस्टम पर सवाल
क्या आप जानते हैं स्त्रियों के ये 10 अंग होते हैं सबसे ज्यादा कामुकˏ