समस्तीपुर 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान का निरीक्षण अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया। अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय
You may also like
गुड ब्रिक्स की नॉन-फायर्ड ईंट तकनीक से झारखंड में निर्माण को मिलेगी रफ़्तार : ली
मप्रः तीन दिवसीय राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का समापन
इन आठ निशान में कोई एक भी है` आपकी हथेली पर तो चमक जाएगी किस्मत
सड़क किनारे मिला नीला अंडा, उठाकर घर ले आया कपल, फूटते ही चीख पड़ी पत्नी!
CWC 2025: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, 331 रन का लक्ष्य चेज कर महिला वनडे क्रिकेट में किया सबसे बड़ा रन चेज