पटना, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । बिहार में बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)- 31 पर 54 होमगार्ड से भरी बस बुधवार सुबह गड्ढे में पलट गई, जिससे सभी होमगार्ड जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से चार होमगार्ड की स्थिति नाजुक है और 20 से अधिक होमगार्ड जवानों को काफी चोटें आई हैं। इसके अलावा एक स्थानीय महिला की मौत हो गई है।
होमगार्ड के जवान प्रेमचंद कुमार ने बताया कि हम 54 होमगार्ड बलिया ट्रेनिंग सेंटर से बेगूसराय कैंप की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक बस के सामने आ गई और ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया, जिससे बस सीधे गड्ढे में चली गई। हादसे में 20 से अधिक जवान घायल हैं, जबकि चार की स्थिति नाजुक है। वहीं एक महिला की मौत हो गई है।
मृत महिला की पहचान रोशनी देवी निवासी खगड़िया के रूप में हुई है। रोशनी देवी (मृत महिला) के पति रणवीर यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘मैं अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से बेगूसराय जा रहा था। तभी पीछे से आ रही होमगार्ड से भरी बस ने धक्का मार दिया। जिससे मेरी पत्नी की की मौत हो गई, जबकि मेरा बेटा और मैं घायल हो गया।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like
Asia Cup 2025 : सुनील गावस्कर ने किया टीम इंडिया का एलान, प्लेइंग XI देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
Jokes: पत्नी ने पति को फोन किया, पति: जल्दी बोलो, मैं बहुत बिजी हूं, पत्नी: एक अच्छी और एक बुरी खबर है, पढ़ें आगे..
भुवनेश्वर: पद्मश्री सम्मानित संबलपुरी गीतकार बिनोद कुमार पशायत का निधन
बाबा विश्वनाथ की सप्त ऋषि आरती में सफेद उल्लू भी लगाता है हाजिरी, स्वर्ण शिखर पर रहता है विराजमान
फतेहपुर में साढ़े 23 किलो भुक्की के साथ आरोपी गिरफ्तार