Next Story
Newszop

बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी

Send Push

दुमका, 23 जून (Udaipur Kiran) । जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्ताबड़ी के पास रविवार की दोपहर भतीजे के साथ बेटी की शादी का कार्ड देने मसानजोर जा रही 45 वर्षीया पांचू देवी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। 30 जून को उसकी इकलौती बेटी की बरहेट से बारात आनी थी। मौत के बाद शादी के घर में खुशी की जगह मातम पसर गया।

सोमवार को नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर के रसिकपुर केवटपाड़ा की रहने वाली पांचू देवी चौका बर्तन कर किसी तरह से बेटी का पालन पोषण करते थी। उसके पति की काफी समय पहले मौत हो गया था।

इकलौती बेटी के अलावा उसका कोई नहीं था। दूसरों के घर में काम करके किसी तरह से बरहेट में बेटी की शादी तय की। 30 जून को बारात आने वाली थी। कोई बेटा नहीं होने के कारण भतीजे के साथ कार्ड बांट रहीं थी। रविवार की दोपहर भतीजे के साथ अपने ससुराल मसानजोर के राजबांध गांव जा रही थी। पत्ताबड़ी पहुंचने से पहले तेज बारिश शरू हो गई। बचने के लिए भतीजे ने बाइक की गति बढ़ा दी। इसी क्रम में पत्ताबड़ी के पास बने ब्रेकर में बाइक उछल गई और महिला गिरकर घायल हो गई। तत्काल एंबुलेंस की मदद से महिला को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात को उसकी मौत हो गई। मृतका के रिश्तेदार अजय केवट ने बताया कि महिला की ससुराल राजबांध है। उसने काफी परेशानी उठाकर बेटी की शादी के लिए पैसा जमा किया था। वह शादी का कार्ड बांटने के साथ कुछ मदद की उम्मीद लेकर ससुराल जा रही थी। ब्रेकर पर ध्यान नहीं देने की वजह से बाइक उछल गई और महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। बताया कि बेटी की शादी नहीं टूटे, इसके लिए उसने होने वाले ससुराल से बात की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Loving Newspoint? Download the app now