रांची, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। वह बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पलामू के विश्रामपुर से छह बार विधायक और धनबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुके थे।
कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया : के राजू
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है, जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को पार्टी और मजदूरों के लिए समर्पित कर दिया था। झारखंड प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रशेखर दुबे के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
फिडे महिला विश्व कप: हम्पी ने खामदमोवा को हराया, हरिका भी तीसरे दौर में पहुंचीं
आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ पीटर मूर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
SI पेपर लीक केस में सरकार की सफाई! हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, क्या रद्द होगी 2021 की भर्ती परीक्षा?
5 गेंद में 5 विकेट, आयरलैंड के ऑलराउंडर ने मचाया वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका, ऐसा करने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बने
सावन में बन रहा दुर्लभ राजयोग! लीक्ड वीडियो में जाने सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल और चंद्र मिलकर किन राशियों को पहुंचाएंगे सफलता के शिखर तक