चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शुक्रवार को चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को टीम में शामिल करने की घोषणा की। दुनिया के सबसे रोमांचक युवा क्रिकेटरों में से एक ब्रेविस ने 2023 में पदार्पण के बाद दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। ब्रेविस दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेल चुके हैं जिसमें IPL, CPL, MLC और SA20 शामिल हैं।
वह 2025 एसए20 में 184.17 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में छठे स्थान पर रहे थे जिससे मुंबई इंडियंस केपटाउन को अपना पहला खिताब जीतने में मदद मिली थी।
And now, Dewald Brevis is Yellove! 💛#WhistlePodu #Yellove 🦁💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 18, 2025
pic.twitter.com/UPtNqfeuCA
आईपीएल ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ‘‘चेन्नई सुपर किंग्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बचे हुए मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करने का फैसला किया है। ’’
ब्रेविस (21 साल) इससे पहले 2022 और 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और उन्होंने 10 मैच खेले थे। उन्होंने 81 टी20 मैच खेले हैं और 1787 रन बनाए हैं।
ब्रेविस 2.2 करोड़ रूपए में सीएसके में शामिल होंगे। (भाषा)
INSTAGRAM STORY OF DEWALD BREVIS 💛 pic.twitter.com/s3UPCwWEDP
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 18, 2025
You may also like
मिट्टी के बर्तनों का महत्व: स्वास्थ्य और विज्ञान का संगम
19 अप्रैल को जाग उठेगी इन राशियो की किस्मत…
भगवान भोलेनाथ की कृपा आज से इन पर बरसने वाली है,खोया हुआ प्यार मिल सकता है, कारण जानकर खुश हो जाओगे।…
कोल्ड ड्रिंक के स्वास्थ्य पर प्रभाव: बिच्छू के प्रयोग से खुलासा
फिटकरी के अद्भुत लाभ: घर में धन और सुख-शांति लाने का नुस्खा