Spirituality
Next Story
Newszop

आज का राशिफल 20 सितंबर 2024: इन राशि वालो को आज मिलेगा भरपूर प्यार

Send Push
image

मेष
अपने रुके हुये प्रोजेक्ट्स को पुनः शुरू कर सकते हैं। आज लाभप्रद रहेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

वृषभ
शुभचिन्तकों से व्यवहार खराब हो सकते हैं। अनुशासन का पालन करें।थायराइड के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों के सेवन में लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। दफ्तर में कुछ बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।

मिथुन
घर में पकवानों का आनन्द उठायेंगे। जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है।विवादों को सम्वाद के माध्यम से सुलझाने में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को करियर की चिन्ता दूर होगी।

कर्क
पुरुष जातकों का महिलाओं के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा।जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। परिवार के लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। बच्चों का दिल जीतने के लिये उन्हें उपहार दे सकते हैं।

सिंह
रिश्तेदारों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। शुभ सूचना मिल सकती है। लेकिन अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा करने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये।

कन्या
संयुक्त परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।विचारों को शान्त रखने की आवश्यकता है। शाम के समय गुमा हुआ सामान वापस भी मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह की अनदेखी न करें। व्यवसाय में व्यय हो सकता है।

तुला
पगुरुजनों की सलाह आपको काफी काम आयेगी। रिस्थितियाँ आपके अनुकल रहेंगी। युवा आज उत्सव के मूड में रहेंगे। दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक
सुबह सेहत कुछ नरम रहेगी। घर में आप काफी व्यस्त रहेंगे।स्वयं को फिट रखने के लिये अपनी जीवनशैली में योग और सात्विक आहार को अवश्य शामिल करें। व्यापार में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा।

धनु
ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं।आपको कोई गिफ्ट दे सकते हैं। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बच्चों के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर
लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखेंगे। जॉब कर रहे लोगों को परेशानी सकती है। आसपास के लोगों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। पार्टनरशिप सम्बन्धी काम से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लेनदेन सफल रहेगा।

कुंभ
अपने आदर्शों पर अडिग रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के नये स्रोत विकसित करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। कारोबार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना उत्तम होगा।

मीन
नया कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये।परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। किसी जरूरी काम को लेकर अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में खुद के हितों की अनदेखी न करें।

पं सुभाषपाण्डेय

Loving Newspoint? Download the app now