Top News
Next Story
Newszop

Banswara कुशलगढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र कोटड़ा में पोषण माह मनाया

Send Push

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, महिला एवं बाल विकास विभाग, आईसीडीएस कुशलगढ़, आईपीई ग्लोबल एवं सृष्टि सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोटड़ा के अटल सेवा केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र कोटड़ा में पोषण माह मनाया गया। सचिव जयंत सालवी, एलडीसी मोहन मईड़ा, सीएचओ कपिल कटारा, उप सरपंच जीवन मईड़ा एवं कोटड़ा के ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पोषण चैंपियन निनामा ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए टीकाकरण के फायदे एवं नहीं लगवाने के नुकसान बताए। साथ ही बताया कि गर्भवती माता को पौष्टिक आहार लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पोषण चैंपियन गणेश निनामा ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता मईड़ा, अंगुरी, एता, कांता देवड़ा, हकरी मईड़ा, रमीला, सीमा मईड़ा,

रामगिरी मईड़ा, आशा सहयोगिनी रमीला गणावा, काली मईड़ा, दुर्गा मईड़ा, रमीला, साहिका, सोहन मईड़ा, सविता खराड़ी, माना डामोर आदि मौजूद थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग, आईसीडीएस गढ़ी, आईपीई ग्लोबल एवं सृष्टि सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सेक्टर भीमसौर में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन सीडीपीओ मीनाक्षी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना था। साथ ही टीकाकरण के फायदे बताए गए। संचालन पोषण चैम्पियन दिलीप कुमार माल ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। खोड़न: बेणेश्वर लोक विकास संस्था एवं रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से खोड़न गांव में पोषण माह अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें खोड़न सेक्टर की कुल 60 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रिलायंस के डीपीएम लाल बहादुर श्रीवास्तव ने पोषण जागरूकता एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

Loving Newspoint? Download the app now